Jharkhand Election 2024: गोड्डा सीट पर क्या कब्जा कायम रख पाएंगे अमित मंडल?

Edited By Khushi, Updated: 08 Oct, 2024 04:23 PM

jharkhand election 2024 will amit mandal be able to retain

साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अमित कुमार मंडल ने 85 हजार पांच सौ 78 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट संजय प्रसाद यादव 83 हजार 66 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

गोड्डा: झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से एक सीट गोड्डा भी है। गोड्‌डा ज़िले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद अगर बात करें विधानसभा चुनाव के बारे में तो साल 2005 में इस सीट पर बीजेपी के मनोहर कुमार टेकड़ीवाल विधायक चुने गए थे जबकि 2009 में यह सीट आरजेडी के खाते में गई और संजय प्रसाद यादव विधायक चुने गए तो वहीं 2014 में इस सीट पर बीजेपी ने फिर से कब्जा जमाया और रघुनंदन मंडल यहां से विधायक चुने गए।

PunjabKesari

वहीं 2019 में इस सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अमित कुमार मंडल ने जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी की टिकट की दौड़ में अमित कुमार मंडल सबसे आगे चल रहे हैं।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अमित कुमार मंडल ने 85 हजार पांच सौ 78 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट संजय प्रसाद यादव 83 हजार 66 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस लिहाज से अमित कुमार मंडल ने संजय प्रसाद यादव को चार हजार पांच सौ 12 वोटों के अंतर से हराया। वहीं जेडीयू कैंडिडेट रविंद्र महतो छह हजार चार सौ 17 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी के रघुनंदन मंडल ने आरजेडी के संजय प्रसाद यादव को 34 हजार चार सौ 86 वोटों से हराकर जीत का परचम लहराया था। रघुनंदन मंडल को कुल 87 हजार एक सौ 58 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी के संजय प्रसाद यादव को कुल 52 हजार छह सौ 72 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेएमएम के राजेश कुमार साह को कुल 17 हजार तीन सौ 29 वोट मिले थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर आरजेडी के संजय प्रसाद यादव ने बीजेपी के रघुनंदन मंडल को 8 हजार सात सौ 55 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। संजय प्रसाद यादव को कुल 43 हजार पांच सौ दो वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के रघुनंदन मंडल को कुल 34 हजार सात सौ 47 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेएमएम के मनोहर कुमार टेकड़ीवाल को 22 हजार आठ सौ 32 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

झारखंड बनने के बाद इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो इस सीट पर कभी बीजेपी तो कभी आरजेडी का कब्जा रहा है। इस बार इंडिया गठबंधन की तरफ से ये सीट आरजेडी के खाते में जाएगी। इसलिए गोड्डा सीट पर 2024 में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!