"दो-ढाई महीने बाद गिर जाएगी झारखंड सरकार...राज्य में आएगी BJP", निशिकांत दुबे ने की भविष्यवाणी

Edited By Khushi, Updated: 07 Jul, 2024 12:08 PM

jharkhand government will fall after two two and a half months

गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ढाई माह के अंदर विधानसभा का चुनाव होगा और नए साल में भाजपा के हाथ में सत्ता होगी। निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने पिछले दिनों कई भविष्यवाणी की थी, सारी सच हुई है।

दुमका: गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ढाई माह के अंदर विधानसभा का चुनाव होगा और नए साल में भाजपा के हाथ में सत्ता होगी।

निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने पिछले दिनों कई भविष्यवाणी की थी, सारी सच हुई है। मैंने यही दुमका में कहा था, "हेमंत सोरेन जेल जाएंगे, वे जेल गए, मैंने कहा चम्पाई सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे, वे बनें, मैंने कहा कल्पना सोरेन जैसे ही विधायक बनेंगी चम्पई सोरेन को सीएम का पद त्यागना पड़ेगा...मैं एक और बात कह रहा हूं कि 2-3 महीने में यहां चुनाव होगा और 2024 के अंत तक यहां BJP की सरकार बनेगी।" निशिकांत दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन परिवारवाद की वजह से मुख्यमंत्री बन गए। अब मेरी एक नई भविष्यवाणी यह है कि झारखंड में दो ढाई महीने में विधानसभा चुनाव होंगे और उसके बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

निशिकांत दुबे ने कहा कि लिखकर रख लीजिए आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 50 से अधिक सीट मिलने जा रही है। सांसद ने कहा कि चंपई सोरेन को सीएम पद से हटाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने कहा कि आलमगीर आलम भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है। उनके खिलाफ ईडी जांच कर रही है। ईडी जांच के क्रम में इस मामले की तह तक जाएगी और इसमें कई बड़े चेहरे पर बेनकाब होंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!