"झारखंड में न बंटे हैं न बेटेंगे, लेकिन भाजपा के लोग कूटे जरूर जाएंगे", हेमंत सोरेन का हमला

Edited By Khushi, Updated: 10 Nov, 2024 11:10 AM

jharkhand is neither divided nor divided but bjp people

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे' नारे को लेकर एक सवाल के जवाब में सोरेन ने कहा, ‘‘यहां ना तो बंटे हैं, ना बटेंगे, लेकिन ये (भाजपा) लोग चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगे।'' भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि हम लोग बौद्धिक रूप से, संसाधनों से कमजोर हैं इसके बावजूद हम लोग मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र से ज्यादा चिंता झारखंड को लेकर है। आज धन कुबेर कहां है किसके साथ है किस जमात के साथ है यह सबको पता है। कुछ सीटों पर गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ हो रहे दोस्ताना संघर्ष पर सीएम ने कहा कि जो भी चीज हुई हैं, सभी लोगों के सहमति से हुई है। पांच साल का कार्यकाल नहीं मिलने की बात करते हुए सीएम ने कहा कि कोरोना की वजह से ढाई साल ऐसे ही बीत गया। उसके बाद राज्य में तेजी से विकास कार्य हुए। उसके बाद चुनाव भी डेढ़ महीना पहले हो रहा है। चुनाव पहले क्यों हुआ है, क्या इस राज्य में हो गया कि चुनाव पहले हो रहा है जानना चाहूंगा मेरी जिज्ञासा है, चुनाव आयोग से।

सोरेन ने यहां अपने आवासीय कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में चुनाव प्रचार के बीच में आयकर के छापों की भी आलोचना की। बता दें कि आयकर विभाग ने चोरी से संबंधित जांच के तहत बीते शनिवार को सोरेन के एक सहयोगी के परिसरों सहित कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय शुरू हुए अभियान में राज्य की राजधानी रांची और जमशेदपुर में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!