झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा की चित्र पर किया माल्यार्पण

Edited By Khushi, Updated: 09 Jun, 2023 08:35 PM

jharkhand pradesh congress president rajesh thakur garlanded

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में आज कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनायी गयी।

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में आज कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनायी गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव तथा कांग्रेस जनों ने भगवान बिरसा मुंडा की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इसके पूर्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर के नेतृत्व में कोकर बिरसा मुण्डा समाधि स्थल पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि आज पूरे राज्य भर में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि वृहत रूप से मनाई जा रही है। अंग्रेजों के शोषणकारी प्रवृति की वजह से मुण्डाओं की सामुहिक खूंटकटी व्यवस्था नष्ट होने के कगार पर पहुंच गयी थी। बिरसा मुण्डा का क्रांतिकारी मन इनके खिलाफ बगावत से भर उठा। उन्होंने अपने अनुचरों के साथ इनके खिलाफ 1897 में उलगुलान (क्रांति) की शुरूआत की और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते कारावास में उनकी मृत्यु हो गयी।

प्रवक्ताओं ने कहा कि वीर बिरसा मुण्डा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री केशव महतो कमलेश, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, विनय सिन्हा दीपू, शमशेर आलम, ईश्वर आनंद, डॉ राकेश किरण महतो, धर्मराज राम, कमल ठाकुर, मनोज सहाय पिंकू, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, नीतू देवी, इन्दिरा तुरी, कुमारी अनिता, शहनाज खानू, अवधेश प्रजापति, अमरेन्द्र सिंह, राखी कौर, जगरनाथ साहू, अजय कुमार, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!