मानसिक रूप से कमजोर मां 2 बच्चों संग कुएं में कूदी, तीनों की मौत; झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jun, 2026 12:16 PM

mentally unstable mother jumped into well with her two children

गुरुवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में मानसिक रूप से निशक्त 27 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे घाघरा पुलिस थाना क्षेत्र के मनतु गांव में घटी। घाघरा पुलिस थाने के प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया, "पीड़िता मानसिक रूप से निशक्त थी। वह अपने दो बच्चों (उम्र 4 और 5 साल) के साथ कुएं में कूद गई। तीनों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।" 

थाना प्रभारी बताया कि गुरुवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!