झारखंड चुनाव से पहले JMM-कांग्रेस ने किए थे 461 वादे, सब झूठ का पुलिंदा: शिवराज सिंह चौहान

Edited By Khushi, Updated: 15 Jul, 2024 10:38 AM

jmm congress had made 461 promises before jharkhand elections

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो और कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कुल 461 वादे किए थे, लेकिन वे सभी ‘झूठ का पुलिंदा' थे।

रांची: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो और कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कुल 461 वादे किए थे, लेकिन वे सभी ‘झूठ का पुलिंदा' थे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड चुनाव प्रभारी चौहान एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां आए थे। चौहान ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने घोषणापत्र में लोगों से 144 वादे किए थे, जबकि कांग्रेस ने 317 वादे किए थे। कुल मिलाकर गठबंधन ने 461 वादे किए थे, लेकिन वे सभी झूठ का पुलिंदा थे।''

"इंडिया गठबंधन सरकार ने झारखंड में कितने महिला व कृषक बैंक स्थापित किए हैं"
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झामुमो ने अपने घोषणापत्र में लाखों नौकरियां और युवाओं को 5,000 से 7,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में एक भी बेरोजगार युवा को अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है।'' चौहान ने कहा, ‘‘इसी तरह, पार्टी ने महिलाओं को ऋण देने के लिए महिला बैंक और किसानों के लिए कृषक बैंक बनाने का वादा किया है। मैं गठबंधन सरकार से पूछना चाहता हूं कि राज्य में कितने महिला और कृषक बैंक स्थापित किए गए हैं।'' उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार ने खनन को बढ़ावा देने के बजाय पर्यटन के माध्यम से झारखंड का विकास करने का वादा किया था। चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘पर्यटन विकसित तो नहीं हुआ है, लेकिन खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘झामुमो ने 25,000 करोड़ रुपये की लागत से पलामू, गढ़वा, गिरिडीह, चाईबासा, दुमका और देवघर को विश्व-स्तरीय शहर बनाने का वादा किया था। मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि इन छह शहरों के निवासियों के साथ धोखा क्यों किया गया।'' इससे पहले दिन में चौहान ने खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता अभिनंदन और विजय संकल्प सभा में भाग लिया।

प्रदेश भाजपा हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों की सफलता का जश्न मनाने के लिए छह जुलाई से विधानसभा सीटवार कार्यकर्ता अभिनंदन और विजय संकल्प सभा का आयोजन कर रही है। भाजपा ने आठ लोकसभा सीट जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने एक सीट जीती। यह कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलेगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने झारखंड में 14 लोकसभा सीट में से नौ पर जीत हासिल की है और 81 विधानसभा क्षेत्रों में से 52 पर बढ़त हासिल की। ​​मैं कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई देता हूं।'' चौहान के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ‘राज्य में पिछले पांच वर्षों में किए गए अनुकरणीय कार्यों' का उल्लेख नहीं करेंगे। ठाकुर ने कहा, ‘‘वह (चौहान) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के युवाओं से किए गए दो करोड़ नौकरियों के वादे के बारे में भी नहीं बोलेंगे। वह अपने शासनकाल के दौरान मध्य प्रदेश में हुए व्यापम घोटाले के बारे में भी बात नहीं करेंगे।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!