Edited By Khushi, Updated: 16 Jul, 2025 04:34 PM

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा का ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स' रिकवर कर लिया गया है। साइबर अपराधियों ने इसे शनिवार को हैक कर लिया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।

सीआईडी की साइबर थाने की पुलिस ने जांच और कार्रवाई के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के ‘एक्स' हैंडल को रिकवर कर लिया। इस मामले में साइबर थाना ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल के दिल्ली स्थित नोडल ऑफिस से संपर्क किया था। इसके बाद उसे रिकवर किया गया है। हालांकि इस मामले की जांच अभी जारी है। झामुमो का ‘एक्स’ हैंडल पिछले शनिवार को हैक किए जाने की जानकारी मिलने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस आदेश के आलोक में पुलिस जांच कर रही है।
बता दें कि झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल से आधी रात के करीब एक गिलहरी की फोटो शेयर की गयी थी। सीएम हेमत सोरेन ने तुरंत एक्शन लेते हुए झारखंड पुलिस को इस मामले में जांच के आदेश दिए थे।