के रवि कुमार ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात, विधानसभा के विजयी प्रत्याशियों की सौंपी सूची

Edited By Khushi, Updated: 25 Nov, 2024 04:03 PM

k ravi kumar met governor santosh kumar gangwar handed

चुनाव आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद व राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बीते रविवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।

रांची: चुनाव आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद व राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बीते रविवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।

के रवि कुमार ने विधानसभा चुनाव-2024 में विजयी प्रत्याशियों की सूची राज्यपाल को समर्पित की। राज्यपाल को सूची सौंपने के साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी। ज्ञातव्य है कि राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली इंडिया गठबंधन ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की। झारखंड मुक्ति मोर्चा 34 सीटें जबकि इसकी सहयोगी कांग्रेस 16 सीटें, राष्ट्रीय जनता दल चार और भाकपा माले ने दो सीटों पर जीत का परचम लहराया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में एनडीए गठबंधन की मुख्य घटक भारतीय जनता पार्टी ने 21 सीटें और उसकी सहयोगी आजसू पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने एक-एक सीट पर सफलता अर्जित की है। इस प्रकार एनडीए राज्य में केवल 24 सीटें ही जीत पाई। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम कुमार महतो भी डुमरी सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!