Lok Sabha Election 2024: BJP प्रत्याशी संजय सेठ आज करेंगे नामांकन, उत्तराखंड के CM रहेंगे मौजूद

Edited By Khushi, Updated: 02 May, 2024 11:30 AM

lok sabha election 2024 bjp candidate sanjay seth will file nomination

रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सेठ आज नामांकन करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

Ranchi: रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सेठ आज नामांकन करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन से पहले भाजपा ने रांची के मोरहाबादी मैदान में जनसभा की तैयारी की है।

बता दें कि संजय सेठ के नामांकन से पहले मोरहाबादी में एक विशाल जनसभा होगी, जिसमें 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के कई सांसद, विधायक एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे।

संजय सेठ ने लोगों से अपील की है कि वे मोरहाबादी मैदान पहुंचे और उनके नामांकन को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 400 पार के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता मोरहाबादी मैदान पहुंचे। बता दें कि रांची लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। उस दिन गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीट पर भी मतदान होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!