निर्वाचन आयोग के 'स्वीप' कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे महेंद्र सिंह धोनी, लोगों को वोट डालने के लिए करेंगे जागरूक

Edited By Harman, Updated: 26 Oct, 2024 09:56 AM

mahendra singh dhoni will be a part of election commission s sweep program

क्रिकेट की दुनिया में धूम मचाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटर अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। धोनी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम 'स्वीप' का हिस्सा बनेंगे। धोनी मतदाताओं से वोट...

रांची: क्रिकेट की दुनिया में धूम मचाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटर अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। धोनी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम 'स्वीप' का हिस्सा बनेंगे। धोनी मतदाताओं से वोट डालने की अपील करेंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम 'स्वीप' का हिस्सा बनेंगे। इस आशय का पत्र उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिया है। निर्वाचन आयोग स्वीप के कार्यक्रमों में उनकी तस्वीर का उपयोग करेगा। साथ ही मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में वोट करने के लिए प्रेरित करने वाली धोनी की अपील का उपयोग वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय से जुड़ कर राज्य के मतदाताओं को जागरूक करने वाले अभियान में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को नामचीन शख्सियत के जुड़ाव से बल मिलेगा।

बता दें कि 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। झारखंड में  लगभग 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां 1 करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं जबकि 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं। झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!