सुभाष मुंडा हत्याकांड के बाद SSP किशोर कौशल की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो को किया सस्पेंड

Edited By Khushi, Updated: 27 Jul, 2023 05:26 PM

major action of ssp kishore kaushal after subhash munda

झारखंड के रांची में माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्या के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने नगड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो को सस्पेंड कर दिया है।

रांची: झारखंड के रांची में माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्या के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने नगड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो को सस्पेंड कर दिया है। वहीं रातू थाना में पदस्थापित एसआई रोहित कुमार को नगड़ी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी कार्यालय से गुरुवार की सुबह इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि अपराध की रोकथाम न करना तथा घटना के संबंध में ससमय सूचना न तो खुद को होना ना ही वरीय पदाधिकारियों को देना इनकी अक्षमता एवं कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। इनके इस कार्य से रांची पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इसलिए अ0नि0 ओम प्रकाश टोप्पो, थाना प्रभारी, नगड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, रांची रहेगा तथा इस अवधि में इन्हें जीवन यापन भत्ता के अतिरिक्त अन्य कोई भत्ता देय नहीं होगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!