गिरिडीह सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत के बाद भारी बवाल, मंत्री ने उचित मुआवजा का दिया आश्वासन; SI सस्पेंड

Edited By Harman, Updated: 13 Apr, 2026 03:57 PM

major uproar after death of person injured in giridih road accident

झारखंड के गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोल्डीहा में बीते शुक्रवार को हुए सड़क हादसे ने गंभीर रूप से घायल हुए मो. नियाज अंसारी की इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई। नियाज़ की मौत की खबर मिलते ही सोमवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने कोलड़ीह...

Jharkhand News : झारखंड के गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोल्डीहा में बीते शुक्रवार को हुए सड़क हादसे ने गंभीर रूप से घायल हुए मो. नियाज अंसारी की इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई। नियाज़ की मौत की खबर मिलते ही सोमवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने कोलड़ीह के पास गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहन की लम्बी कतार लग गई।       

सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन लोग मुआवजे और कारर्वाई की मांग पर अड़े रहे। घंटों सड़क जाम रहने के बाद मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ साथ सड़क जाम कर रहे स्थानीय लोगों से बात की। मौके पर मंत्री के द्वारा उचित मुआवजा और कारवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने जाम हटाया। मौके पर मृतक के परिजन मोईन अंसारी ने बताया कि नियाज अंसारी घर से सड़क की ओर निकले थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार ने रोंग साइड से आकर उन्हें टक्कर मार दी।

परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वहीं वार्ड पार्षद नूरुल होदा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद जब वे नगर थाना आवेदन देने पहुंचे, तो वहां मौजूद एसआई विक्रम सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पार्षद और परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तत्काल वरीय पुलिस पदाधिकारियों को संबंधित एसआई को निलंबित करने और मामले के जांच अधिकारी को बदलने का निर्देश दिया। साथ ही मंत्री ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा और बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मौके पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी मौजूद थे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!