Edited By Khushi, Updated: 11 Dec, 2024 02:21 PM
![mamta died kalyugi mother threw her newborn daughter](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_12image_14_21_34845015512-ll.jpg)
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला ने अपनी नवजात बालिका को एक नदी में कथित रूप से फेंक दिया जिससे उसकी (बच्ची की) मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला ने अपनी नवजात बालिका को एक नदी में कथित रूप से फेंक दिया जिससे उसकी (बच्ची की) मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि जादूगोरा के डुरकु गांव में 30 वर्षीय यह महिला अपनी बेटी के साथ नहाने गयी थी और उसने उसे नदी में फेंक दिया। पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने बताया कि बच्ची का शव सोमवार को मिला। भगत ने बताया कि महिला के पति ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है लेकिन उसकी (महिला की) इस हरकत की सटीक वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।