कुएं में डूबने से 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2026 05:08 PM

two brothers drown in a well in ranchi

राजवर ने बताया, "सुखराम मुंडा अपने छोटे भाई को बचाने के लिए कुएं में कूद गए, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।"

Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले में सोमवार सुबह दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने के कारण मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब एक भाई कुएं में गिर गया और उसे बचाने के लिए दूसरा भाई भी कुएं में कूद गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि यह घटना रांची शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित चंद्रटोली गांव में हुई। अंगारा थाना प्रभारी गौतम कुमार राजवर ने बताया, ''विनोद मुंडा, जो मिर्गी के मरीज बताए जा रहे हैं, अपने बड़े भाई से विवाद के दौरान घर में स्थित कुएं में गिर गए। विनोद को तैरना नहीं आता था।'' 

राजवर ने बताया, "सुखराम मुंडा अपने छोटे भाई को बचाने के लिए कुएं में कूद गए, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि विनोद अविवाहित थे, जबकि सुखराम दो पुत्रों और एक पुत्री के पिता थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!