शिबू सोरेन परिवार की कठपुतली नहीं बनें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी का हमला

Edited By Nitika, Updated: 01 Apr, 2024 08:58 AM

marandi attack on champai soren

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर निशाना साधा।

 

रांचीः झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर निशाना साधा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चंपई सोरेन जी, इंडी ठगबंधन की रैली लोकतंत्र बचाने की नहीं बल्कि परिवारवाद, भ्रष्ट तंत्र और भ्रष्टाचारियों को बचाने की मुहिम है। कहा कि अफसोस है कि चंपई सोरेन जी पारिवारिक अंदरूनी महाभारत की परिस्थितिवश सोरेन परिवार की अनुकंपा पर मजबूरी में मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद इनके हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।

वहीं मरांडी ने कहा कि दिल्ली में स्वांग रचने से बेहतर होता कि वे झारखंड के छात्रों की समस्या का निदान करते, जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा में धांधली करने वाले लोगों के साथ सख्ती बरतते, उन्हें जेल भेजते, राज्य के मरणासन्न कानून व्यवस्था की समीक्षा कर उसे सुदृढ़ करते लेकिन वे भी हेमंत सोरेन के नक्शे कदम पर चलने की कसम खा रखे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा यदि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने क्रिया-कलापों में सुधार नहीं किया और उसी राह पर चलते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब उन्हें भी होटवार जाना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!