मंत्री हफीजुल हसन मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती, CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने जाना हालचाल

Edited By Khushi, Updated: 09 Jul, 2025 04:03 PM

minister hafizul hasan admitted to medanta hospital

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव में इलाजरत राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव में इलाजरत राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने मंत्री हफीजुल हसन के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव गई और उन्होंने भी हफीजुल हसन का हालचाल जाना और और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "गत दिनों गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में साथी मंत्री हफीजुल हसन की हार्ट सर्जरी हुई थी। अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। मरांग बुरु आपको शीघ्र स्वस्थ करें, यही कामना करता हूं।"

उल्लेखनीय है कि झारखंड के मधुपुर विधायक और राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी इन दिनों गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में इलाजरत हैं। हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अब वे तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!