मोदी सरकार ने एक बार फिर झारखंड के साथ किया सौतेलापन व्यवहार: RJD

Edited By Khushi, Updated: 01 Feb, 2025 05:22 PM

modi government once again treated jharkhand step motherly

झारखंड के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के आम बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर झारखण्ड के साथ सौतेलापन का व्यवहार किया है जो उचित नहीं है।

रांची: झारखंड के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के आम बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर झारखण्ड के साथ सौतेलापन का व्यवहार किया है जो उचित नहीं है।

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता यादव ने कहा कि बजट में झारखंड के बकाये एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुयये का जिक्र भी नहीं किया गया। न ही हमारे राज्य के विकास लिए कोई पैकेज दी गई। झारखण्ड को टूरिज्म उद्योग और कौशल विकास का एक बड़ा केंद्र बनाया जा सकता है किन्तु केंद्र सरकार ने झारखण्ड के साथ अनदेखी करने का काम किया है। मंत्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार भले अनदेखी करें किन्तु झारखण्ड सरकार झारखंडी जनता के साथ हमेशा खड़ी है।

आम बजट पर राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार कहा कि केंद्र सरकार हमेशा झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार करती रही है जबकि झारखण्ड अन्य राज्यों से अधिक रॉयल्टी देता है। झारखंड के कोयला और अन्य खनिज सम्पदा से अन्य राज्य खुशहाल है किन्तु भाजपा की केंद्र सरकार का झारखंड के साथ सौतेलापन व्यवहार हमेशा रहा है जो झारखंडी जनता के साथ अन्याय है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!