Edited By Nitika, Updated: 12 Jun, 2020 11:45 AM

झारखंड में राज्य सरकार के द्वारा गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन करने के साथ ही 4 अन्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा।
रांचीः झारखंड में राज्य सरकार के द्वारा गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन करने के साथ ही 4 अन्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा।
गृह, जेल और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नौशाद आलम को रांची ग्रामीण का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है जबकि रेल महानिरीक्षक (आईजी) सुमन गुप्ता का तबादला करते हुए अगले आदेश तक आईजी प्रोविजन रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा चतरा के एसपी ऋषभ कुमार झा को अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक चतरा आईआरबी 3 के समादेष्टा का प्रभार दिया गया है।