नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिशोम गुरु के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, पटना से रांची के लिए हुए रवाना

Edited By Harman, Updated: 05 Aug, 2025 09:11 AM

leader of opposition tejashwi yadav will attend the last rites of dishom guru

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया है। आज नेमरा गांव में शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में RJD नेता तेजस्वी यादव भी शामिल...

Tejashwi Yadav: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया है। आज नेमरा गांव में शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में RJD नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होगें। वहीं तेजस्वी पटना से रांची रवाना हो चुके है।

"शिबू सोरेन के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति"

वहीं रांची रवाना होने से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव पत्रकारों से बातचीत की। तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, "हमें कल यह दुखद समाचार मिला। मैं अब रांची के लिए रवाना हो रहा हूं। हम शिबू सोरेन के योगदान को कभी नहीं भूल सकते...मुझे लगता है कि शिबू सोरेन के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति होगी...उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह रामगढ़ जिले में होगा इसलिए हम वहां जा रहे हैं...।"

बता दें कि अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए गुरुजी के पार्थिव शरीर को पांच अगस्त की सुबह 10 बजे विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा। यहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के समापन के बाद लगभग 12 बजे गुरुजी के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव नेमरा (गोला प्रखंड, जिला रामगढ़) ले जाया जाएगा। वहां उनकी अंतिम अंत्येष्टि की जाएगी।वहीं  अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!