नेवी की टीम को मिली सफलता, 6 दिनों के बाद चांडिल डैम से ढूंढ निकाला लापता ट्रेनी विमान

Edited By Khushi, Updated: 26 Aug, 2024 06:47 PM

navy team got success missing trainee aircraft found

भारतीय नौसेना के जवानों ने पिछले 6 दिनों से लापता प्रशिक्षण विमान का मलबा चांडिल डैम से खोज निकाल लिया है। विमान 15 मीटर की गहराई में पाया गया। इसके बाद भारतीय नौसेना से इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

जमशेदपुर: भारतीय नौसेना के जवानों ने पिछले 6 दिनों से लापता प्रशिक्षण विमान का मलबा चांडिल डैम से खोज निकाल लिया है। विमान 15 मीटर की गहराई में पाया गया। इसके बाद भारतीय नौसेना से इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

PunjabKesari

दरअसल, शव मिलने के बाद यह तय हो गया था कि विमान भी इसी डैम में गिरा है। इसके बाद नौसेना के जवानों ने विमान के खोज के लिए चार मोटर-बोट्स की मदद से किस्टोपुर और कल्याणपुर के इलाके में सर्च अभियान चलाया। इसी क्रम में नेवी के 2 गोताखोर पानी में उतरे। मटमैला पानी और तलहटी में अंधेरा होने के कारण पहली बार गोताखोर विमान तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन दूसरी बार में गोताखोर दुर्घटनाग्रस्त विमान तक पहुंचने पर कामयाब रहे। नौसेना की टीम ने विमान का एक हिस्सा प्रमाण के तौर पर बाहर निकाला है, लेकिन विमान 800 किलो का बताया जा रहा है, जिसे पूरी तरह से बाहर निकालने में अभी वक्त लग सकता है। टीम के पास डैम से भारी वस्तुओं को निकालने के उपकरण हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही विमान को पानी से बाहर निकाला जाएगा।

PunjabKesari

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद 2 सीट वाला एक प्रशिक्षण विमान लापता हो गया था। विमान को आखिरी बार सरायकेला-खरसावां जिले के निमडीह के पास देखा गया था। इस मामले में जब एनडीआरएफ की टीम को सफलता नहीं तो नौसेना की मदद ली गई। नौसेना की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान चांडिल डैम से दोनों पायलटों का शव बरामद किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!