Edited By Khushi, Updated: 17 Jul, 2024 02:06 PM

गिरिडीह पुलिस ने 25 लाख की इनामी नक्सली जया दी उर्फ चिंता को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 25 लाख की इनामी कुख्यात नक्सली जया दी उर्फ चिंता 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ लेतरा की पत्नी है।
धनबाद: गिरिडीह पुलिस ने 25 लाख की इनामी नक्सली जया दी उर्फ चिंता को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 25 लाख की इनामी कुख्यात नक्सली जया दी उर्फ चिंता 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ लेतरा की पत्नी है।
बताया जा रहा है कि नक्सली दम्पत्ति धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के दल बुढ़ा के रहने वाले हैं। काफी वक्त से पुलिस जया मांझी की तलाश कर रही थी। ये भी बताया जा रहा है कि जया मांझी कैंसर से पीड़ित है। वह जो नाम बदलकर धनबाद के एक निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रही रही थी जिसकी भनक मिलने के बाद गिरिडीह पुलिस ने उसे अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच जया मांझी को अपने साथ ले गई है। कहा जा रहा है कि जया कैंसर कैंसर के फोर्थ स्टेज से गुजर रही है। वह बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की सदस्य थी। गिरफ्तारी के बाद जया मांझी को गिरिडीह कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में गिरिडीह केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।