NIA ने उग्रवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले 11 लोगों के विरूद्ध दाखिल किया आरोपपत्र

Edited By Nitika, Updated: 13 May, 2022 11:47 AM

nia files chargesheet against 11 people

राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने भाकपा (माओवादी) एवं एक गिरोह के सशस्त्र सदस्यों को हथियारों एवं गोलाबारूद की आपूर्ति के आरोपी 11 लोगों के विरूद्ध एक विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।

 

रांचीः राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने भाकपा (माओवादी) एवं एक गिरोह के सशस्त्र सदस्यों को हथियारों एवं गोलाबारूद की आपूर्ति के आरोपी 11 लोगों के विरूद्ध एक विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि गया के अविनाश कुमार, पटना के ऋषि कुमार, धनबाद के पंकज कुमार सिंह, बर्दवान के कामेंद्र सिंह, सारण के अरूण कुमार सिंह, मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के हिरला गुमान सिंह उच्चवारे, शिवलाल धावल सिंह चौहान और कुमार गुरलाल उच्चवारे, झारखंड के सरायकेला खारसंवा के कार्तिक बेहरा, तथा रांची के अमन साहू और संजय कुमार को भादंसं, हथियार कानून और यूए (पी) कानून की संबंधित धाराओं में आरोपित किया गया है।

वहीं एनआईए के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह आरोपियों द्वारा भाकपा (माओवादी) एवं अमन साहू के गिरोह तक हथियार एवं गोलाबारूद पहुंचाना का मामला है, दरअसल आरोपियों ने सुरक्षाबलों पर हमला करने के तथा जबरन वसूली के वास्ते उनका उपयोग करने के लिए साजिश रची थी। बता दें कि यह मामला पिछले साल नवंबर में रांची में दर्ज किया गया था जिसे एनआईए ने पिछले साल दिसंबर में अपने हाथ में लिया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!