CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा पर किया जा रहा फोकस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Jun, 2022 09:43 AM

on the instructions of chief minister the focus is on health

इस दौरान सरकार ने विकास कार्यों पर भी ध्यान दिया, जिसके परिणाम स्वरूप राज्य के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, राँची अन्तर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर सकीं। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के रांची, गुमला, खूंटी एवं सिमडेगा जिला अन्तर्गत कुल...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विगत ढाई वर्षों से लगातार विकास कार्य को गति दी जा रही है। करीब दो वर्ष कोरोना संक्रमण को राज्यवासियों ने झेला है। जीवन और जीविका दोनों को संरक्षित करने का कार्य राज्य सरकार ने सफलतापूर्वक किया, जिसकी सराहना देशभर में हुई।

इस दौरान सरकार ने विकास कार्यों पर भी ध्यान दिया, जिसके परिणाम स्वरूप राज्य के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, राँची अन्तर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर सकीं। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के रांची, गुमला, खूंटी एवं सिमडेगा जिला अन्तर्गत कुल 94 छात्रावास हैं।

इनमें में कुछ छात्रावास की स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्य शुरू किया गया। वर्तमान में चार कल्याण छात्रावासों की मरम्मत/जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर लिया गया है।13 कल्याण छात्रावासों की मरम्मत प्रगति पर है। जरूरत के अनुसार नए छात्रावासों के निर्माण की कार्ययोजना पर सरकार कार्य कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!