बोकारो में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 Sep, 2021 05:24 PM

one person died in bokaro due to lightning

पुलिस ने बताया कि नारायणपुर पंचायत के सियारदा गांव निवासी रवि साव (60) प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेने के लिए कांडरा शाखा बैंक ऑफ इंडिया गये थे। रवि साव जब बैंक से घर वापस लौट रहे थे तभी कांड्रा गांव के निकट वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत...

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के चास प्रखंड में शनिवार को वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि नारायणपुर पंचायत के सियारदा गांव निवासी रवि साव (60) प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेने के लिए कांडरा शाखा बैंक ऑफ इंडिया गये थे। रवि साव जब बैंक से घर वापस लौट रहे थे तभी कांड्रा गांव के निकट वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!