Edited By Khushi, Updated: 04 May, 2024 02:32 PM
झारखंड के रांची जिले में काफी दिनों से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। राज्य के कई जिले अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
रांची: झारखंड के रांची जिले में काफी दिनों से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। राज्य के कई जिले अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य के अधिकतर जिले लू की चपेट में हैं। आईएमडी रांची ने रांची समेत कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।
इसी बीच राज्यवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है। 7 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा के साथ वज्रपात और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 8 व 9 मई को राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान के तहत 6 मई से पहले सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़ व गोड्डा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, व साहिबगंज में कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।