राजनीतिक रही PM मोदी की स्वास्थ्य को लेकर बैठक: मंत्री बन्ना गुप्ता

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Apr, 2022 02:40 PM

pm modi s health meeting was political minister banna gupta

बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि बैठक पूर्णत: राजनीतिक थी जिसमें कोरोना पर कम और अन्य मुद्दों पर अधिक बात हुई, जिसे लेकर झारखंड के तरफ से मैंने आवाज उठाई।

 

रांचीः देश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत की। बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि बैठक पूर्णत: राजनीतिक थी जिसमें कोरोना पर कम और अन्य मुद्दों पर अधिक बात हुई, जिसे लेकर झारखंड के तरफ से मैंने आवाज उठाई।

मंत्री गुप्ता ने बताया कि मीटिंग में डीजल, पेट्रोल और स्वास्थ्य पर बात हुई, मीटिंग में स्वास्थ्य पर कम पेट्रोल-डीजल के दामों पर ज्यादा चर्चा हुई। देश में लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।उसी के चलते इस मीटिंग में सबसे ज्यादा इसी मुद्दे पर बात हुई। उन्होंने आगे कहा कि ये बैठक खास तौर पर कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए करवाई गई थी। लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे है, राज्य में तैयारियां किस प्रकार से हैं, उसपर महज 40 प्रतिशत ही बात हुई। पेट्रोल डीजल को लेकर लगभग पूरी मीटिंग में 60 प्रतिशत बात हुई।

मंत्री गुप्ता ने मांग किया कि 6-12 साल के बच्चों को मुफ्त वैक्सीन मिलना चाहिए, साथ ही सभी उम्र वाले लोगों को बूस्टर डोज भी फ्री मिलना चाहिए।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य के जिन भी बिंदुओं पर पीएम द्वारा ध्यान आकृष्ट किया गया उनका अनुपालन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए इससे सारी परेशानी हल हो जाएगी।

पेट्रोल डीजल के दामों में जितना इजाफा हो रहा है उससे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य होने के कारण मुझे बोलने का मौका नहीं मिला। कई बार हाथ उठाकर भी अपनी बात रखने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं दिया गया। इसके साथ ही कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जैसे कि कोविड के केस बढ़ रहे है उनको देखते हुए 12 साल के बच्चों का मुफ्त में टीकाकरण होना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!