मंदिर में चोरी का समान ढूंढने गई पुलिस को मिली नकली शराब की 90 पेटियां, युवक गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Dec, 2021 05:51 PM

police found 90 boxes of fake liquor in the temple

जानकारी के अनुसार, पंडित के द्वारा सुबह में जब मंदिर खोला गया तो सारा सामान गायब था। इसकी सूचना नगड़ी थाना को दिया गया, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने अगल-बगल छानबीन करना शुरू किया तो मंदिर के पीछे एक घर में लगभग 90 शराब की पेटिया बरामद की गई और कई...

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित नगड़ी थाना अंतर्गत स्वास्तिक विहार कॉलोनी में बीती रात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर प्रांगण से लगभग 80 से 90 हजार के समान के साथ-साथ मंदिर का दान पेटी भी चोर ले उड़े।

जानकारी के अनुसार, पंडित के द्वारा सुबह में जब मंदिर खोला गया तो सारा सामान गायब था। इसकी सूचना नगड़ी थाना को दिया गया, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने अगल-बगल छानबीन करना शुरू किया तो मंदिर के पीछे एक घर में लगभग 90 शराब की पेटिया बरामद की गई और कई कंपनियों के लेवल स्टिकर और खाली बोतल भी उस कमरे के अंदर मिला।
PunjabKesari

अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर अंग्रेजी शराब की बोतल में नकली शराब भरकर लेबलिंग भी की जाती थी। मौके पर पुलिश ने उस छोटे से फैक्ट्री में सारी चीजों को सील कर दी है। इसको लेकर ग्रामीण एसपी ने एक छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी शुरू की गई, जिसमें देवाशीष मंडल गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इस पूरे मामले की जानकारी दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!