JMM के पक्ष में वोटिंग कराने के आरोप में मतदान अधिकारी गिरफ्तार, निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी जानकारी

Edited By Harman, Updated: 20 Nov, 2024 12:13 PM

polling officer arrested on charges of casting vote in favour of jmm

झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है।

मधुपुर: झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,  गिरफ्तार मतदान पदाधिकारी की पहचान रामानंद पासवान के रूप में हुई है। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि मतदान पदाधिकारी झामुमो के पक्ष में दस साल के बच्चे से मतदान करवाया है। वहीं झामुमो इन सभी बातों का खंडन कर रही है।

बता दें कि आज झारखंड में दूसरे चरण में 12 जिलों में 14,218 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दूसरे चरण के चुनाव में 528 उम्मीदवार, जिसमें मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता भाजपा के अमर कुमार बाउरी भी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!