राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित इन नेताओं ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Nov, 2020 04:46 PM

president greeted on the foundation day of jharkhand

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू समेत अनेक विभूतियों ने झारखंड के 21वें स्थापना दिवस पर आज राज्य के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए की प्रदेश के प्रगति की कामना की...

रांचीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू समेत अनेक विभूतियों ने झारखंड के 21वें स्थापना दिवस पर आज राज्य के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए की प्रदेश के प्रगति की कामना की है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर कहा, ‘‘जोहार झारखंड! झारखंड के स्‍थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।'' कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्‍कृति वाला राज्‍य है, जिस पर हम सभी को गर्व है। मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से राज्य, आने वाले वर्षों में निरंतर विकास करता रहे।''

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी इस मौके पर राज्य के शहीद स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन! ‘धरती आबा' के नाम से लोकप्रिय बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को ब्रिटिश शोषण और अन्याय के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया। आदिवासी हितों की रक्षा करने के लिए उनको सदैव स्मरण किया जाएगा।'' नायडू ने कहा, ‘‘झारखंड स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी बहन-भाइयों को मेरी शुभकामनाएं! वन और खनिज संपदा से भरपूर झारखंड का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेशवासियों के खुशहाल जीवन के लिए मेरी मंगलकामनाएं।'

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा, ‘‘धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। महापुरुषों के संघर्ष, वीरता और त्याग एवं बलिदान को देश की पीढ़ी दर पीढ़ी सदैव याद रखेगी।'' मुर्मू ने कहा, ‘‘हमें भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना है।'' उन्होंने कहा कि राज्य ने पिछले बीस वर्षों में विकास के मार्ग पर बड़ा रास्ता तय किया है और खनिज संपदा से समृद्ध इस राज्य को और आगे ले जाना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा, ‘‘झारखंड राज्य के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा है हालांकि अब बीस वर्ष का युवा झारखंड नई उर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।'' मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए आज कहा कि आज झारखंड राज्य अपनी स्थापना के 21वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और बीस वर्ष का युवा झारखंड नयी उर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

सोरेन ने कहा कि राज्यवासियों के लिए बहुत हर्ष की बात है कि विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से हम भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्धो कान्हो, नीलाम्बर पीताम्बर और शेख भिखारी जैसे महापुरुषों को याद करते हैं, ताकि देश की पीढ़ी दर पीढ़ी इनकी वीरता, संघर्ष और त्याग एवं बलिदान को सदैव याद रखे। झारखंड राज्य का गठन वर्ष 2000 में केन्द्र की तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ के साथ किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!