एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दर्शन है प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम: दीपक प्रकाश

Edited By Khushi, Updated: 27 Mar, 2023 09:43 AM

prime minister s mann ki baat program is the philosophy

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता एवं राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम 99वें संस्करण को सुना।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता एवं राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम 99वें संस्करण को सुना। प्रदेश भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न बूथों पर प्रदेश के नेतागण भी शामिल हुए। रांची महानगर जिला अंतर्गत रांची विधानसभा क्षेत्र सुखदेव नगर मंडल स्थित बूथ संख्या 121 पर भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मन की बात कार्यक्रम में पूरा भारत समाया हुआ रहता है। यह कार्यक्रम एक भारत ,श्रेष्ठ भारत का दर्शन कराता है। उन्होंने कहा कि मन की बात में भारत की सांस्कृतिक विरासत के साथ बढ़ते भारत और बदलते भारत की स्पष्ट छवि दिखाई पड़ती है। यह भारत के आम जन को देश की मिट्टी से जोड़ने वाला कार्यक्रम है।

"झारखंड प्रधानमंत्री के दिल में बसता है"
प्रकाश ने कहा कि झारखंड प्रधानमंत्री के दिल में बसता है। उन्होंने अंगदान की चर्चा में झारखंड की सराहना की, जो राज्य के लिए गौरव का क्षण है। कांके विधानसभा क्षेत्र के गोंदा मंडल स्थित बूथ संख्या 349 पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल होते हुए नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के जन -मन को आत्म गौरव और स्वाभिमान से भर देता है। वहीं, बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक- एक शब्द माला में मोतियों की तरह पिरोने जैसा है। आधे घंटे के कार्यक्रम में श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि 100 वें संस्करण के कार्यक्रम को भाजपा के कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाएंगे।

"यह कार्यक्रम सभी पीढ़ियों को देश की मिट्टी से जोड़ता है"
चुटिया मंडल के बूथ संख्या 370 पर मन की बात सुनते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल सुनने की बात नहीं बल्कि गौरव शाली भारत का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें भारत के लोगों की गौरव गाथाएं समाहित है। यह कार्यक्रम सभी पीढ़ियों को देश की मिट्टी से जोड़ता है। धुर्वा मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 373 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम के 99वें संस्करण को सुनते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ऐसा लगता जैसे मां भारती की वंदना हो रही हो। उन्होंने कहा कि यह संबोधन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से अच्छाई की ओर, असत्य से सत्य की ओर जाने को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आधे घंटे के कार्यक्रम से असीम ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, सहित प्रदेश के पदाधिकारीगण, जिला अध्यक्ष गण, मंडल अध्यक्ष गण, सांसद, विधायकगण भी अपने- अपने बूथों पर कार्यक्रम में शामिल हुए। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!