BJP नेत्री नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ रांची में विरोध शुरू, पुलिस ने भीड़ को किया नियंत्रित

Edited By Nitika, Updated: 10 Jun, 2022 04:07 PM

protest started in ranchi against objectionable statement of nupur sharma

भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बाद अब रांची में विरोध शुरू हो गया। रांची के मेन रोड में पुलिस के द्वारा फायरिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है।

 

रांचीः भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बाद अब रांची में विरोध शुरू हो गया। रांची के मेन रोड में पुलिस के द्वारा फायरिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
PunjabKesari
दरअसल, राजधानी रांची के मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद से लेकर डेली मार्केट तक की दर्जनों दुकानें बंद रखी गई है। इसके अलावा अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में भी दुकानें बंद है। इसमें हिंदपीढ़ी, पुंदाग आदि क्षेत्र शामिल है, जबकि जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया।
PunjabKesari
बता दें कि उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को भी हालात तनावपूर्ण देखने को मिले हैं। यूपी में पुलिस ने पहले से अलर्ट जारी कर दिया था। इसी कड़ी में कानपुर में धारा 144 लागू की गई।
PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!