Jharkhand News... कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पीएस का निधन, 1 साल बाद बनने वाले थे IAS

Edited By Khushi, Updated: 24 Jun, 2024 05:00 PM

ps of agriculture minister badal patralekh passes away

झारखंड सरकार में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पीएस राकेश दुबे का आज यानी सोमवार को निधन हो गया है। उनकी मृत्यू से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

रांची: झारखंड सरकार में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पीएस राकेश दुबे का आज यानी सोमवार को निधन हो गया है। उनकी मृत्यू से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक राकेश दुबे हर दिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज सुबह जब राकेश दुबे नहीं उठे तो उनकी पत्नी ने देखा तो उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था। वह किसी प्रकार की कोई हलचल भी नहीं कर रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह 1 साल बाद आईएएस बनने वाले थे।

राकेश दुबे झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे और पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी में रहते थे। वे अगले साल आईएएस रैंक में प्रोन्नत होने वाले थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!