1 करोड़ के इनामी नक्सली की पत्नी जया मांझी की मौत, कैंसर की बीमारी से थी पीड़ित

Edited By Harman, Updated: 22 Sep, 2024 12:10 PM

jaya manjhi wife of a naxalite with a bounty of rs 1 crore died

25 लाख की इनामी नक्सली जया मांझी की इलाज के दौरान रांची के रिम्स अस्पताल में मौत हो गई। दरअसल, जया मांझी गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीड़ित थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी।

रांची: 25 लाख की इनामी नक्सली जया मांझी की इलाज के दौरान रांची के रिम्स अस्पताल में मौत हो गई। दरअसल, जया मांझी गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीड़ित थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी।

बता दें कि 16 जुलाई 2024 को गिरिडीह पुलिस ने उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल से पकड़ा था जहां वह नाम बदलकर चोरी छुपे इलाज करवा रही थी। लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद जया को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।

बताते चलें कि जया मांझी भाकपा माओवादी संगठन के महिला विंग का कामकाज संभालती थी और गिरिडीह के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। जया का पति, प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, भाकपा माओवादी के सेंट्रल कमेटी का सदस्य है और उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। प्रयाग मांझी धनबाद के टुंडी प्रखंड के दलूबेडा का रहने वाला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!