आज 2 दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह, परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Edited By Khushi, Updated: 19 Sep, 2024 02:19 PM

home minister amit shah is coming to jharkhand today

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी गुरुवार को 2 दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची आएंगें। वह शाम को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं, अमित शाह के दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी गुरुवार को 2 दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची आएंगें। वह शाम को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं, अमित शाह के दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

PunjabKesari

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे अमित शाह
आज शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमित शाह रांची के रेडिसन ब्लू होटल में विश्राम करेंगे और अगले दिन 20 सितंबर को सुबह 11.30 बजे भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। भोगनाडीह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद अमित शाह गिरिडीह के जमुआ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। अमित शाह भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भी करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी जगहों पर व्यापक तैयारी की जा रही है। 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाली इस परिवर्तन यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक सभी शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम देवघर और चतरा में तय किया जा रहा है, जबकि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!