अमीर दास के आकस्मिक निधन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने व्यक्त किया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Apr, 2022 02:49 PM

rabindra nath mahato expressed grief over the sudden demise of amir das

शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक संदेश पढ़ते हुए प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने कहा कि वे कर्तव्यनिष्ठ ,मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल पदाधिकारी थे।इस मौके पर वरिष्ठ विधायक सरफराज अहमद एवं झारखंड विधानसभा के...

रांचीः झारखंड विधानसभा सचिवालय के अवर सचिव अमीर दास के आकस्मिक निधन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने शोक व्यक्त किया तथा उनके निधन पर विधानसभा सचिवालय में आज शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक संदेश पढ़ते हुए प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने कहा कि वे कर्तव्यनिष्ठ ,मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल पदाधिकारी थे।इस मौके पर वरिष्ठ विधायक सरफराज अहमद एवं झारखंड विधानसभा के पदाधिकारी कर्मी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि दास का आकस्मिक निधन दिनांक 2 अप्रैल को हो गया था।स्वर्गीय दास का जन्म 25 मई 1974 को बिहार के हाजीपुर में हुआ था। कैडर विभाजन के उपरांत 31 जनवरी 2001 को वे झारखंड विधानसभा में योगदान दिए थे। उन्होंने अपनी सेवा की शुरुआत 17 अक्टूबर 1998 को बिहार विधानसभा से की थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!