रांची समेत सभी जिलों में बारिश का अलर्ट,वज्रपात की भी आशंका

Edited By Harman, Updated: 03 Sep, 2024 01:31 PM

rain alert in all districts including ranchi possibility of thunderstorm too

मौसम विभाग की तरफ से रांची समेत सभी जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं इस दौरान मेघ गर्जन व वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

रांची:मौसम विभाग की तरफ से रांची समेत सभी जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं इस दौरान मेघ गर्जन व वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में अच्छा खासा पड़ने वाला है। क्योंकि ये सर्कुलेशन फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि मंगलवार हर जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसी के कारण पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही कुछ जिलों में आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश
इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिस कारण प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने के लिए कहा गया है। खेतों में काम करने वालों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।

बता दें कि राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में हल्की बारिश देखी गई।वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.1 डिग्री सरायकेला व सबसे कम तापमान 23.1 डिग्री रांची में दर्ज किया गया। सबसे अधिक वर्षा 64.2 मिमी रामगढ़ में दर्ज की गई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!