स्टील प्लांट हादसे में मारे गए 3 इंजीनियरों के परिजनों को 31-31 लाख का मुआवजा, हंगामे के बाद प्रबंधन से बनी सहमति

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Aug, 2026 10:57 AM

ramgarh steel plant accident 31 lakh compensation to families of 3 engineers

शनिवार देर रात हुए समझौते के तहत प्रबंधन ने प्रत्येक परिवार को 30 लाख रुपए मुआवजे के रूप में और एक-एक लाख रुपए अंतिम संस्कार एवं अन्य रस्मों के खर्च के लिए दिए।

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक इस्पात कारखाने में आग लगने से मारे गए तीन इंजीनियर के परिवारों को 31-31 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। यह मुआवजा पीड़ित परिवारों के विरोध-प्रदर्शन और प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

रामगढ़ के श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने बताया कि शनिवार देर रात हुए समझौते के तहत प्रबंधन ने प्रत्येक परिवार को 30 लाख रुपए मुआवजे के रूप में और एक-एक लाख रुपए अंतिम संस्कार एवं अन्य रस्मों के खर्च के लिए दिए। समझौते पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंदन कुमार दास, स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। परिवारों ने प्रत्येक मृतक के एक आश्रित को नौकरी देने, उचित मुआवजा देने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की है। 

यह भी पढ़ें- छुट्टी पर आए CRPF जवान की भीषण सड़क हादसे में मौत, पत्नी-बच्चे समेत परिवार के 4 लोग घायल

अधिकारियों ने बताया कि तीनों इंजीनियर संजीव कुमार केसरी (50), विनीत कुमार महतो (25) और अभिषेक पांडे (24) की शुक्रवार देर रात हेहल गांव में मां छिन्नमस्तिका इस्पात के 'कैप्टिव पावर प्लांट' में लगी आग में गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य कर्मचारी तरुण राजवर भी घायल हुआ है और उसका रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!