Edited By Khushi, Updated: 31 Aug, 2025 12:26 PM

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिगरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को यहां एक ऑटोरिक्शा और कार की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।