School Viral Video: छात्राओं संग अश्लील गानों पर डांस, हेडमास्टर सस्पेंड, 2 शिक्षकों की नौकरी पर खतरा

Edited By Khushi, Updated: 05 Mar, 2026 03:25 PM

school viral headsuspended for dancing to obscene songs with femal

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर...

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लोगों ने स्कूल प्रबंधन की कड़ी आलोचना की
मेराल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ शिक्षक छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करते हुए दिखाई दिए। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से फैल गया और लोगों ने स्कूल प्रबंधन की कड़ी आलोचना की। मामले की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा के जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा ने इसकी जांच कराई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल परिसर में इस तरह का व्यवहार संस्थान की गरिमा और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ है।

पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही
इसके अलावा घटना में शामिल दो अन्य शिक्षकों, पुरुषोत्तम पंडित और सुबेश्वर राम के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने दोनों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना के सामने आने के बाद स्कूलों में अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जगह होते हैं, ऐसे में शिक्षकों का ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि स्कूलों में अनुशासन और नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कड़ी निगरानी रखने की बात भी कही गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!