दुमका में झाड़ियों में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Harman, Updated: 04 Mar, 2025 01:19 PM

sensation spread after a woman s body was found in the bushes in dumka

झारखंड के दुमका से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक 32 वर्षीया महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Jharkhand Crime News: झारखंड के दुमका से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक 32 वर्षीया महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

नदी किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव
मिली जानकारी के अनुसार, मामला दुमका जिला में काठीकुंड थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला हर रोज की तरह रविवार भी दोपहर को नदी में नहाने के लिए गई। लेकिन वह घर वापस नही लौटी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों द्वारा महिला की खोजबीन की गई, पर महिला की कोई खोज खबर नहीं मिली। सोमवार को एक बार फिर परिजनों और ग्रामीणों द्वारा महिला की खोज की गई। इसी बीच ग्रामीणों ने काठीकुंड थाना क्षेत्र की नदी किनारे झाड़ियों के बीच अर्धनग्नावस्था में महिला के शव को देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। 

जांच में जुटी पुलिस
इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसको मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!