झारखंड में Skydiving फेस्टिवल शुरू, खुले आसमान में उड़ने का मिलेगा मौका; रोमांचक और यादगार बनेगा ये अनुभव

Edited By Khushi, Updated: 02 Apr, 2026 03:41 PM

skydiving festival kicks off in jharkhand an opportunity to soar through the op

Jharkhand News: अगर आप रोमांच पसंद करते हैं और कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। झारखंड के दुमका में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां आप खुले आसमान में उड़ान भरने का रोमांच महसूस कर सकते हैं।

Jharkhand News: अगर आप रोमांच पसंद करते हैं और कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। झारखंड के दुमका में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां आप खुले आसमान में उड़ान भरने का रोमांच महसूस कर सकते हैं।

पैराशूट के साथ आसमान से लगवाई जाएगी छलांग
झारखंड के दुमका में 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक स्काई डाइविंग फेस्टिवल आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम राज्य पर्यटन विभाग और स्काई हाई इंडिया के सहयोग से दुमका हवाईअड्डे पर किया जा रहा है। इसमें कोई भी व्यक्ति हिस्सा लेकर स्काई डाइविंग का मजा ले सकता है। स्काई डाइविंग करने के लिए करीब 30 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इसमें आपको एक चार्टर प्लेन से लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई तक ले जाया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित एक्सपर्ट की मदद से पैराशूट के साथ आसमान से छलांग लगवाई जाएगी। यह अनुभव बहुत रोमांचक और यादगार होता है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग
इस गतिविधि में भाग लेने से पहले आपको अपनी फिटनेस का प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा। यह प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग से बनवाना होगा। साथ ही, बुकिंग कराने के बाद आपको स्काई डाइविंग से जुड़ी जरूरी जानकारी और सुरक्षा नियम भी बताए जाएंगे। अगर आप इसमें भाग लेना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट www.skyhighindia.com पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और अपना स्लॉट तय कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!