पाकुड़: भूमि विवाद में पुत्र ने की पिता की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी फरार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Apr, 2021 03:16 PM

son beat father to death

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मरांग किस्कू अपने पिता से जमीन का बंटवारा कर हिस्सा मांग रहा था लेकिन उसके पिता सीताराम किस्कू ने अपने सभी छह बेटे की शादी विवाह होने के बाद जमीन का बंटवारा करने की बात कही।इसके बाद पिता और पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया और...

 

पाकुड़ः झारखंड में पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सरजोम टोला इलाके में भूमि विवाद को लेकर एक पुत्र ने पिता को पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मरांग किस्कू अपने पिता से जमीन का बंटवारा कर हिस्सा मांग रहा था लेकिन उसके पिता सीताराम किस्कू ने अपने सभी छह बेटे की शादी विवाह होने के बाद जमीन का बंटवारा करने की बात कही।

इसके बाद पिता और पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया और गांव में पंचायती बुलाई गयी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और विवाद बढ़ता गया। सूत्रों ने बताया कि इसी क्रम में मरांग ने अपने पिता पर डंडे से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीताराम के परिजन तत्काल उसे निकट के अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

घटना को लेकर हत्यारोपी पुत्र की मां छिता मुर्मू के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद हत्यारोपी पुत्र फरार है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!