बोकारो में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 200 लीटर से अधिक शराब और स्पिरिट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Sep, 2026 11:41 AM

spurious liquor manufacturing unit busted in bokaro

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गायत्री नगर में चारदीवारी से घिरे एक मकान में चल रहे अवैध कारोबार के दौरान विभिन्न ब्रांड की तैयार विदेशी शराब, स्पिरिट, रंगीन शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गायत्री नगर में चारदीवारी से घिरे एक मकान में चल रहे अवैध कारोबार के दौरान विभिन्न ब्रांड की तैयार विदेशी शराब, स्पिरिट, रंगीन शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में रॉयल गोल्ड व्हिस्की की 750 एमएल की 150 बोतलें, ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 750 एमएल की 80 बोतलें, रॉयल स्टैग की 180 एमएल की 96 बोतलें और मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 180 एमएल की 96 बोतलें बरामद हुईं। तैयार विदेशी शराब की कुल मात्रा 207.06 लीटर बताई गई है। 

इसके अलावा 120 लीटर स्पिरिट, 140 लीटर तैयार रंगीन शराब, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतलें और बोतलों पर पंचिंग करने वाली एक मशीन भी जब्त की गई। उत्पाद विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र निवासी अजय अग्रवाल, पिता मोहन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस धंधे में संलिप्त बताया जा रहा विकाश चंद्रा मौके से फरार हो गया। उसके विरुद्ध भी मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!