प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 13 सितंबर को पहुंचेंगे देवघर,कार्यकर्ताओं को देंगे विजय मंत्र

Edited By Harman, Updated: 12 Sep, 2024 09:33 AM

state president keshav mahato kamlesh will reach deoghar on september 13

कुछ दिनों बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है, इसे लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए है। वहीं विधानसभा चुनाव में सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस भी जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है। इसी बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश...

रांची:  झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों को कुछ ही समय शेष बचा है, इसे लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए है। वहीं विधानसभा चुनाव में सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस भी जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है। इसी बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कार्यकर्ताओं  में ऊर्जा भरने के लिए 13 सितंबर को देवघर पहुंचेंगे। जहां वह  अलग-अलग विधानसभाओं क्षेत्रों में जाएंगेऔर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें विजय मंत्र देंगे।

पहली बार नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश देवघर पहुंचेंगे
केशव महतो कमलेश के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय का कहना है कि 13 सितंबर को पहली बार नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश देवघर पहुंचेंगे, इसे लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा और आगामी चुनाव में काम किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाली बैठक में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश के साथ-साथ देवघर, मधुपुर, सारठ और जरमुंडी विधानसभा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!