मधुपुर की जीत JMM की नहीं बल्कि सत्ता की है जीत: दीपक प्रकाश

Edited By Nitika, Updated: 02 May, 2021 09:55 PM

statement of deepak prakash

झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने यूपीए गठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल हसन को जीत की बधाई दी। साथ ही कहा कि यह झामुमो की नहीं बल्कि सत्ता की जीत है।

 

रांचीः झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने यूपीए गठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल हसन को जीत की बधाई दी। साथ ही कहा कि यह झामुमो की नहीं बल्कि सत्ता की जीत है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि यूपीए गठबंधन की सीट व सत्ता में रहते हुए भी बमुश्किल जीत प्राप्त करना सरकार के प्रति जनता में विश्वास की कमी दर्शाता है। उन्होंने मधुपुर की जनता को धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए कहा कि 2019 के तुलना में 2021 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को काफी कम वोटों से शिकस्त मिली है। इसे हम लोग और सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में एक विपक्ष के नाते कड़ी शिकस्त दी है। महागठबंधन हारते हारते जीत दर्ज की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!