नई भर्ती नीति के तहत जल्द नौकरियां होंगी सृजित, 1932 भू-अभिलेख आधारित अधिवास नीति पर काम जारी

Edited By Nitika, Updated: 24 Mar, 2023 09:11 AM

statement of hemant soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नयी भर्ती नीति के तहत जल्द नौकरियां सृजित होंगी और 1932 भू-अभिलेख आधारित अधिवास नीति पर काम जारी है।

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नयी भर्ती नीति के तहत जल्द नौकरियां सृजित होंगी और 1932 भू-अभिलेख आधारित अधिवास नीति पर काम जारी है। उन्होंने 1932 की खतियान (भूमि रिकॉर्ड) नीति पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए भर्ती नीति को लेकर मुख्यमंत्री से बयान की मांग कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना भी साधा।

राज्य विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन अपनी समापन टिप्पणी में हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘1932 की नीति हमारी थी, है और रहेगी... इस पर काम हो रहा है... नयी भर्ती नीति के तहत नौकरियां सृजित होंगी... ये वो शेर का बच्चा है, जो लंबी छलांग के पहले दो कदम पीछे आया है।” झारखंड विधानसभा में 13 मार्च से हंगामा जारी था, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्ष ने खतियान और नयी भर्ती नीति के मुद्दों पर मुख्यमंत्री के बयान की मांग की थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!