Edited By Khushi, Updated: 24 Mar, 2023 05:00 PM

झारखंड के गिरिडीह जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला।
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- हवा में उड़ान भरते ही घर की छत पर क्रैश हुआ ग्लाइडर, 2 गंभीर... हादसे का खौफनाक VIDEO VIRAL
मां की मौत के बाद छोटी- छोटी बेटियों का रो-रोकर है बुरा हाल
मामला जिले के गावां थाना क्षेत्र के पटना गांव का है। यहां बीते गुरुवार को दामाद के बड़े भाई ने मायके में फोन कर कहा कि बेटी ने फांसी लगा ली है। जल्दी आ जाओ। ये सुनकर रात के 2 बजे मायके वाले गांव पहुंचे। बेटी के ससुराल में जो मंजर उन्होंने देखा वो देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि उनकी 27 वर्षीय बेटी नीलम देवी के गर्दन में रस्सी लगी हुई है, उसका शरीर का आधा हिस्सा जमीन में सटा हुआ है। गाल पर जख्म के निशान हैं और नाक से खून बह रहा था। नीलम की 3 छोटी- छोटी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- गडकरी ने झारखंड में 2024 तक 2 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का किया वादा
मायके वालों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
नीलम की मां ने बताया कि साल 2012 में बेटी की शादी पटना निवासी दिनेश पंडित से की थी। 2 साल तक ठीक रहने के बाद ससुराल में उसके साथ लगातार मारपीट होने लगी। कई बार समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया, लेकिन दामाद शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता रहा। मायके वालों ने दामाद पर आरोप लगाया है कि उसी ने उसकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से रस्सी पर शव को लटका दिया है।