सड़क किनारे मिला स्कूल शिक्षक का शव, मची सनसनी; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jul, 2026 02:38 PM

school teacher s body found by the roadside under suspicious circumstances

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, शव या वाहन पर दुर्घटना के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे तथा "हत्यारे" की गिरफ्तारी की मांग की।

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले में मंगलवार को एक स्कूल शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि शिक्षक के परिवार ने उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक शिक्षक की पहचान मुकेश यादव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शिक्षक का शव और उनकी मोटरसाइकिल मंगलवार सुबह वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के घाघरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के किनारे मिले। 

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, शव या वाहन पर दुर्घटना के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे तथा "हत्यारे" की गिरफ्तारी की मांग की। चतरा के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया, "प्रथम दृष्टया यह केवल दुर्घटना का मामला प्रतीत नहीं होता है। परिस्थितियां संदिग्ध हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के लिए एक श्वान दस्ते को भी तैनात किया गया है।" मुकेश यादव एक माध्यमिक विद्यालय में वाणिज्यिक व्यापार प्रभारी के पद पर तैनात थे। 

घटनास्थल की गहन जांच जारी
अधिकारी ने बताया, "मृतक के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, घटनास्थल की गहन जांच जारी है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।" एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिक्षक की मौत से जुड़ी परिस्थितियां अभी भी स्पष्ट नहीं हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और मामले की गहन जांच के बाद ही चल सकेगा। इस बीच, प्रशासन के प्रतिनिधि नाराज ग्रामीणों को शांत करने के लिए पहुंचे जिन्होंने सड़क पर जाम लगा रखा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!