"कांग्रेस की मंशा पर हरियाणा की जनता ने लगा दिया ग्रहण", हरियाणा विस चुनाव में BJP को मिली जीत पर बोले अमर बाउरी

Edited By Khushi, Updated: 09 Oct, 2024 03:18 PM

the people of haryana have eclipsed the intentions of congress

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को बहुमत मिलने पर मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार आगे बढ़ेगा।

रांचीः झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को बहुमत मिलने पर मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार आगे बढ़ेगा।

अमर बाउरी ने कहा कि हरियाणा की जनता को कांग्रेस वाले जलेबी की तरह घूमा रहे थे। बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही थी। उनकी मंशा पर हरियाणा की जनता ने ग्रहण लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आज देश की राजनीति को कांग्रेस जिस दिशा में लेकर जाना चाह रही है, उसी का परिणाम है जम्मू कश्मीर का रिजल्ट।

अमर बाउरी ने कहा कि 370, 35A हटने के बाद जो लोग खून की नदियां बहने की बात करते थे, उन्हें जनता का जवाब मिल गया। पहली बार इतनी शांति से जम्मू कश्मीर में चुनाव हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!