आज विवाह के पवित्र बंधन में बंधेगी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका, CM सहित ये नेता होंगे शामिल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Jun, 2020 06:10 PM

today international archer deepika will be tied in marriage

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और रांची की बेटी दीपिका कुमारी के लिए आज का दिन काफी खास है। मंगलवार को उनकी शादी होने जा रही है इसलिए वह बेहद खुश हैं।

रांचीः अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और रांची की बेटी दीपिका कुमारी के लिए आज का दिन काफी खास है। मंगलवार को उनकी शादी होने जा रही है इसलिए वह बेहद खुश हैं।

जानकारी के अनुसार, दीपिका की शादी उनकी पसंद से साथी खिलाड़ी अतनु दास से हो रही है। शाम को रांची के वृंदावन गार्डन में लॉकडाउन के नियमो और सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए विवाह की रस्में पूरी की जाएंगी। वहीं मीडिया को शादी समारोह से दूर रखा गया है और मीडिया कवरेज की अनुमति नहीं होगी।

दीपिका के शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के कई वीवीआइपी लोगों को निमंत्रण दिया गया है। जिसमें राज्य की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित सूबे के कई मंत्री भी इस शादी के गवाह बनेंगें। सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दीपिका का कन्या दान करेंगे

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!